पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से जिला बैठक:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से गिरजा मोड़ पार्टी कार्यालय में जिला बैठक की गई। यहां विशेष रूप से उर्दू को दूसरी भाषा की मांग पर मीटिंग की गई। 11 जून 2011 को “मिली गजट” में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये एलान किया था, कि टीएमसी सरकार हुकूमत में आने से उर्दू को सरकार दूसरे जबान का दर्जा दिया जाएगा और आखिर कर टीएमसी सरकार हुकूमत में आ गई। लेकिन उर्दू को सरकार द्वारा दूसरी जुबान का दर्जा नहीं दिया गया इसी को लेकर संगठन के पश्चिम बर्धमान के जिला चेयरमैन मोहम्मद शाकिर ने कहा – कि जो वादा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था उसके मुताबिक अभी भी दूसरी सरकारी भाषा का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारा आंदोलन पश्चिम बर्धमान के हर एक ब्लॉक वार्ड और एरिया में चलाया जाएगा। इस मौके पर यहां प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव एडवोकेट एज़ाज़ अहमद और सबीरुद्दीन खान पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव मोहम्मद सलाहुद्दीन और सेख नज़ीर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सलीम, आफताब आलम ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद हुसैन, मोमिन्हाज एलाम, अशरफ खान, मोहम्मद कमाल खान, प्रसेनजीत पुईतुंडी शाह आलम खान, महजबीन खातून, आदि उपस्थित थे












