बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कु पुण्यतिथि पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से काली पहाड़ी में बने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर आसनसोल नगर निगम पर आदिवासी कल्याण समिति की तरफ से काली पहाड़ी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उन्होंने कहा कि बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना की थी उन्होंने हमेशा वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और आज उन्हीं के आदर्शों पर चलने की बहुत ज्यादा जरूरत है उन्होंने कहा कि सभी को डॉक्टर अंबेडकर के आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता है ताकि समाज के वंचित वर्ग की भलाई के लिए काम किया जा सके












