shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रास्तों की बदहाल अवस्था को लेकर कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बोरो कार्यालय के सामने प्रदर्शन:

1 min read

कुल्टी :कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांतो दास के नेतृत्व में आज कांग्रेस की तरफ से कुल्टी बोरो कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया इनका कहना है कि ऐसे तो पूरे कुल्टी इलाके में ही विभिन्न जगहों पर रास्तों की हालत बेहद बेहद खराब है लेकिन दीपक तले अंधेरा की तरह बोरो कार्यालय के सामने भी रास्ते की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि अक्सर यहां पर दुर्घटनाएं घटती रहती हैं उन्होंने कहा कि यह रास्ता बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है यह विष्णु विहार का इलाका है यहां पर कई स्कूलों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान है बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना इस रास्ते से होता है लेकिन इस रास्ते की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है उन्होंने कहा कि आज से 3 महीना पहले भी बोरो कार्यालय को रास्ते को सुधारने की मांग करते हुए ज्ञापन सोपा गया था लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ रास्ते की हालत अभी भी वैसे ही बनी हुई है उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचते हैं और उनसे वादे करते हैं तो चुनाव के बाद उन वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी उन नेताओं की है लेकिन ऐसा नहीं होता उन्होंने कहा कि जब भी रास्ते के निर्माण के बारे में कहा जाता है जवाब मिलता है कि फंड नहीं है फंड रहना ना रहना यह जनता का विषय नहीं है जनता काम चाहती है उन्होंने सवाल किया की कुल्टी से जो राजस्व मिलता है वह कहां जाता है उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया इसके बाद भी अगर रास्तों का निर्माण नहीं किया गया तो आने वाले समय में कांग्रेस की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से विरोध स्वरूप रास्ते पर मछली छोड़ दी गई सुकांतो दास ने कहा कि रास्ते की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि यहां पर यातायात नहीं हो सकता मछली पालन जरूर हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page