आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम सरवर पर एक महिला ने लगाया मतदान से रोकने का आरोप:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कॉन्ग्रेस प्रत्याशी गुलाम सरवर पर एक महिला ने आरोप लगाया की वह उस महिला को वोट देने से रोक रही है। इतना ही नहीं उस महिला का यह भी आरोप था की गुलाम सरवर ने उसे धोखेबाज कहा है। उस महीला ने कहा वह 28 नंबर वार्ड के ही वोटर है और रहमानिया स्कूल में वोट देने के लिए थी लेकिन गुलाम सरवर ने आरोप में की वह वोटरों को टीएमसी के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रही है। उसने गुलाम सरवर पर ही आरोप लगाया की वह वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए बोल रहे हैं।

हालाकि गुलाम सरवर ने कहा की यह बिल्कुल बेबुनियाद आरोप है और उनको उस महिला के मतदान करने से कोई आपत्ती नहीं है।

वहीं 28 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी मोहम्मद इरशाद ने कहा की यह बड़े शर्म की बात है गुलाम सरवर एक वोटर को मटदान करने से रोक रहे हैं। गुलाम सरवर ने यह आरोप भी लगाया था की रहमानिया स्कूल में जो सीसीटीवी कैमरे लगे है वह सटीक जगह पर नही लगाए गए हैं। इसपर मोहम्मद इरशाद ने कहा की यह कल गुलाम सरवर ने क्यूं नहीं कहा।












