सालानपुर में पीएचई कार्यालय की तरफ से अवैध वॉटर कनेक्शन काटे गए:
1 min read
सालानपुर :आज पुलिस ने पीएचई कार्यालय के अधिकारियों को साथ लेकर सालानपुर में फैक्ट्री, होटल, पेट्रोल पंप, गैरेज समेत विभिन्न अवैध वाटर कनेक्शनों को काटने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस संदर्भ में पीएचई कार्यालय के सहायक अभियंता संदीप कुंडू ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर अवैध पेयजल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सालानपुर में विभिन्न फैक्ट्रियों, पेट्रोल पंपों समेत विभिन्न स्थानों पर अवैध वाटर कनेक्शन काटा जा रहा है. अवैध कनेक्शन करने वालों पर कनेक्शन काटने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।












