shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

घागर बुरी मंदिर के निकट बने एक मैरिज हॉल में बाहरी लोगों के ठहरने पर हुआ विवाद भाजपा ने लगाया टीएमसी पर बूथ कैपचरिंग के लिए बाहरी लोगों को लाने का आरोप:

1 min read

शनिवार को आसनसोल नगर निगम के लिए मतदान होने हैं इससे पहले प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि 72 घंटे पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के किसी भी लॉज होटल में बाहरी व्यक्तियों के ठहरने की अनुमति नहीं होगी लेकिन आज घागर बुरी इलाके में बने आसनसोल नगर निगम के मैरिज हॉल परिणिता मैरिज हॉल में कुछ बाहरी लोगों के ठहरने की शिकायत करते हुए भाजपा के आला नेता अग्निमित्र पाल जितेंद्र तिवारी शिवराम बर्मन मैरिज हॉल के निकट पहुंचे और वहां पर ठहरे लोगों से पूछा कि वह यहां क्या कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह शादी के लिए वहां पर आए हुए हैं लेकिन भाजपा नेताओं का आरोप है कि वह लोग कल के मतदान के समय रिगिंग करने और बूथ कैपचरिंग करने के लिए वहां आए हुए हैं इस संदर्भ में जितेंद्र तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि यह लोग जमुरिया से आए हुए हैं और इनका एकमात्र उद्देश्य कल के मतदान के दौरान बूथ कैपचरिंग करना है उन्होंने कहा कि अगर यह शादी में आए होते तो यहां सजावट होती यहां उजाला होता अंधेरे में कौन सी शादी हो रही है उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको पता है कि बिना गड़बड़ी के वह चुनाव नहीं जीत सकते इसीलिए बाहरी लोगों को लाकर बूथ कैपचरिंग करवा कर चुनाव जीतना चाहते हैं उन्होंने कटाक्ष की मुद्रा में कहा की अगर उनको ऐसे ही चुनाव जीतना है तो वह यह कह दे और वह लोग अपना नाम वापस ले लेंगे और बिना किसी विवाद के वह चुनाव जीत जाएंगे इससे न तो किसी को नुकसान होगा और ना ही पैसे का खर्च होगा वही अग्निमित्रा पाल ने भी कहा कि बाहर से आए हुए लोगों को इस तरह से लॉज में रखा गया है क्योंकि टीएमसी कल के चुनाव के दौरान गड़बड़ी करवा कर चुनाव जीतना चाहती है उन्होंने कहा कि अगर यहां पर कोई शादी हो रही होती तो यहां पर सजावट होती रोशनी होती अंधेरे में कौन सी शादी होती है उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि टीएमसी गड़बड़ी करके गुंडों के सहारे चुनाव जीतना चाहती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page