shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सब्ज़ी समेत अन्य जरूरी चीजों की कीमतों पर निगरानी रखने जिला टास्क फोर्स ने आसनसोल बाजार में चलाया अभियान:

1 min read

आसनसोल :सब्जी समेत अन्य जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कल जिला स्तरीय एक टास्क फोर्स ने आसनसोल के मुख्य बाजार का दौरा किया। इस टास्क फोर्स में ए डी एम इन्फोर्समेंट ब्रांच डी एम डी सी,एग्री मार्केटिंग तथा आर एम सी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बाजार का दौरा किया और सब्जी समेत अन्य जरूरी चीजों की कीमतों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कोई भी दुकानदार अस्वाभाविक रूप से ज्यादा कीमत ना वसूले। उन्होंने दुकानदारों को ताकीद की कि वह सरकारी नियमों का पालन करते हुए ही व्यापार करें। इसके साथ ही वजन कांटा का भी निरीक्षण किया गया। दरअसल पिछले कुछ समय से आसनसोल मुख्य बाजार में सब्जियों की कीमत में भारी वृद्धि देखी जा रही है। खासकर लहसुन और प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। लहसुन 400 रुपए प्रति किलो तो वहीं प्याज 60 रुपए प्रति किलो के पार चला गया है। प्रशासन की कोशिश है कि लहसुन प्याज समेत सभी सब्जियों की कीमत लोगों के बजट में रहे । इसलिए समय समय पर जिला टास्क फोर्स की तरफ से इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं। लहसुन और प्याज की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने कई घरों के बजट बिगाड़ दिए हैं। अपने खाने में जायका बढ़ाने लोग बाजार में लहसुन प्याज खरीदने आ तो रहे हैं लेकिन उनकी कीमत जानकर या तो थोड़ा सा खरीदकर या फिर बिना खरीदे ही लौट रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि जिला टास्क फोर्स के ऐसे अभियानों से रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर नकेल कसने में सफलता मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page