शहर के प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रमन राज पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रमन राज को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है उन पर आरोप है कि उन्होंने इलाज के दौरान एक 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ आपत्तिजनक आचरण किया उस बच्चों ने इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी इसके उपरांत आसनसोल महिला थाने में घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई आसनसोल महिला थाने द्वारा पोक्सो एक्ट में डॉक्टर रमन राज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड का आदेश दिया घटना से पूरे शिल्पांचल में लोग अचंभित हो गए हैं क्योंकि डॉ रमन राज इस क्षेत्र के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट हैं












