टीएमसी नेताओं तक अवैध कारोबार पर मुंह बंद रखने के लिए हर महीने पहुंचता है लिफाफा – अग्निमित्रा पाल:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में जमुरिया बीजेपी द्वारा जमुरिया के बीडीओ को उस इलाके बालू माफियाओं का नाम बताते हुए इस अवैध कारोबार को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। आज इस बारे में हमने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्नि मित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि सिर्फ जमुरिया नहीं पूरे प्रदेश में लूट खसोट की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास भी कुछ नाम हैं जिनके खिलाफ बालू के अवैध कारोबार में संलिप होने के आरोप हैं। विधायक ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि बंगाल में रोजगार के साधन नहीं है। सरकार चलाने के भी पैसे नहीं है। ऐसे में यह बालू कोयला माफिया अपने काली कमाई का हिस्सा न सिर्फ स्थानीय टीएमसी नेताओं तक पहुंचाते हैं बल्कि कालीघाट और शांतिनिकेतन तक भी जाता है ताकि सब अपना मुंह बंद रखें।
हालाकि इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी गुरुदास चैटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि विधायक को नियमों की जानकारी नहीं है। केंद्र और राज्य मिलकर टेंडर होता है और केंद्र को भी बालू पर जीएसटी मिलता है तो कहा जा सकता है कि केंद्र तक भी अवैध बालू का पैसा जाता
है।












