महिला खदान कर्मचारी की हत्या के मामले में पांडवेश्वर पुलिस ने किया पिता पुत्र को गिरफ्तार:
1 min read
पाडबेश्वर :पिछले 15 सितंबर को केंदा पंचायत क्षेत्र के डलूर बांध के 8 नंबर कोलियरी आवास से 44 वर्षीय खदान कर्मचारी बुलबुल देवी का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया था. पाडबेश्वर पुलिस स्टेशन ने इस खदान कर्मी की बेटी सुमन कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या में शामिल होने के आरोप में अशोक पासवान और उसके बेटे रोहित पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज की और रोहित पासवान को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद काफी खोजबीन के बाद पुलिस को घटनास्थल से खून से सना धारदार चाकू और खून से सना रूमाल बरामद हुआ. हालांकि पुलिस को उस वक्त महिला खदान कर्मचारी के पास मौजूद मोबाइल फोन नहीं मिल सका.
उसके बाद, पुलिस ने घटना की जांच की और लंबे समय तक खोज की और यह मानते हुए कि खोए हुए मोबाइल फोन को हत्या में शामिल मुख्य आरोपी ही ले उड़ा होगा पुलिस अपराधी को पकड़ने में सफल रही। इस घटना में पंडाबेश्वर पुलिस स्टेशन ओसी इंस्पेक्टर राहुल देव मंडल ने एक विशेष टीम का गठन किया और
15 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अशोक पासवान पांडबेश्वर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के आसपास घूम रहा है। सुचना मिलते ही पुलिस ने औचक छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया। 16 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पांडवेश्वर पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और बताया कि आरोपी ने कैसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, उसका इरादा क्या था, इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ईस्ट आईपीएस अभिषेक गुप्ता, एसीपी अंडाल पिंटू साहा मौजूद थे.
सीआईबी पिंटू मुखर्जी, पांडवेश्वर पुलिस स्टेशन ओसी इंस्पेक्टर राहुल देव मंडल, द्वितीय अधिकारी संजय घोष, आईओ अमल साहा।
पुलिस प्रशासन ने उस हथियार को भी दिखाया जिससे महिला की बेरहमी से हत्या की गई, खून से सना रूमाल और अपराधी द्वारा छीन लिया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया गया. पुलिस की शुरुआती धारणा यह है कि बुलबुल देवी ने अशोक पासवान के कहने पर अपनी संपत्ति अशोक बेटे के नाम नहीं की थी, इसलिए उसने अपने बेटे के साथ महिला की नृशंस हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि आगे भी पूछताछ जारी है












