shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बंगाल में चल रही है निकम्मी सरकार – दिलीप घोष:

1 min read

आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी के बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज आसनसोल के मुर्गासोल पंहुंचे यहां पर उन्होंने सदस्यता अभियान का नेतृत्व दिया इस मौके पर यहां जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर दिलीप घोष ने सदस्यता अभियान का नेतृत्व किया इस वाक्य पर पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि आज बंगाल में अराजकता पूरी तरह से फैल गई है यहां पर गुंडे प्रशासन चला रहे हैं जिस वजह से यहां पर आए दिन खून खराबा हो रहा है लेकिन कोई भी अपराधी कानून के गिरफ्त में नहीं आ रहा है। उन्होंने बैरकपुर का हवाला देते हुए कहा कि जब भी बैरकपुर में कोई घटना होती है टीएमसी की तरफ से अर्जुन सिंह को दोषी करार दिया जाता है अगर अर्जुन सिंह ही बैरकपुर में घटने वाली हर घटना के लिए दोषी है तो जब वह टीएमसी में थे तब गोलीबारी और बमबाजी की घटनाएं क्यों हो रही थी राज्य में टीएमसी की सरकार चल रही है लेकिन टीएमसी नेता ही सुरक्षित नहीं है उनकी दिनदहाड़े हत्या की जा रही है इसी से साबित होता है कि आज पश्चिम बंगाल में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है वहीं विद्यार्थियों को दिए जाने वाले टैब की राशि में हुए गड़बड़ी पर दिलीप घोष ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है ममता बनर्जी ने गरीब घर के बच्चों को सपना दिखाया कि उनको टैब मिलेगा अकाउंट में पैसे आ जाएंगे लेकिन वह पैसे कहां गए यह किसी को नहीं पाता इसके पीछे किसका हाथ है इसका भी अभी तक पता नहीं चल पा रहा है दिलीप घोष ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है इससे पहले बंगाल में जब अमफन तूफान आया था और केंद्र सरकार की तरफ से सहायता राशि के तौर पर सैकड़ो करोड़ों रुपए भेजे गए थे तब भी उस राशि की बंदरबाट हुई थी। असली पीड़ितों को वह पैसा नहीं मिला था जबकि टीएमसी नेताओं और उनके करीबियों के खातों में पैसे जमा हो गए थे। कानून व्यवस्था पर एक बार फिर टीएमसी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल खत्म हो चुकी है पहले यूपी बिहार में इस तरह की अराजकता देखी जाती थी लेकिन अब अपराधी बंगाल आ गए हैं पहले बिहार में बम बंदूक के कारखाने चलते थे अब बंगाल के हर जिले में यह देखने को मिल रहे हैं इसलिए यह कहा जा सकता है कि आज बंगाल में एक निकम्मी सरकार चल रही है जिसकी वजह से बंगाल के कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page