shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एडीडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ पश्चिम वर्धमान जिला मतदाता सूची का स्पेशल समरी रिवीजन:

1 min read

आसनसोल :एडीडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ मतदाता सूची 2025 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारूप का विमोचन किया गया। यहां चुनाव ओसी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस बारे में जिला शासक ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार आज इस जिले में मतदाता सूची को लेकर एक स्पेशल समरी रिवीजन 2025 का आयोजन किया गया इसके जरिए नए वोटरों का नाम सूचीबद्ध करने पुराने वोटरो के वोटर कार्ड पर अगर कोई समस्या है तो उसके सुधार के लिए और वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर बैठक हुई यहां पर यह फैसला हुआ कि जो नए वोटर हैं जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है या 1 अक्टूबर 2025तक जिनकी उम्र 18 साल हो जाएगी उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने के लिए वह अपने बूथ पर बुथ लेवल ऑफिसर से फॉर्म संग्रह कर सकते हैं इसके अलावा जिनके मतदाता पहचान पत्र पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है वह भी आवेदन कर सकते हैं और अगर किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो उसका नाम हटाने की प्रक्रिया भी की जाएगी उन्होंने कहा कि यह सारे आवेदन बुथ लेवल ऑफिसर को किए जाएंगे उनसे विभिन्न प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए फॉर्म संग्रह करना होगा यह ऑफिसर सोमवार से लेकर शुक्रवार तक अपने-अपने बुथ पर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 तक तथा शनिवार और रविवार को सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक बैठेंगे। इसके अलावा वह ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं यह सारी प्रक्रिया 12 दिसंबर तक चलेगी 12 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है और बुथ लेवल ऑफिसर से फार्म संग्रह किया जा सकता है इसके उपरांत सारे तथ्यों की जांच होगी और 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची जारी होगी उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं खासकर जो नए मतदाता है वह अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने के लिए 12 दिसंबर तक फॉर्म संग्रह कर ले या ऑनलाइन आवेदन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page