गाड़ी पर पुलिस का फर्जी स्टिकर लगाकर घूम रहे दो व्यक्तियों को साउथ पुलिस पोस्ट ने पकड़ा:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के अधिकारियों ने आज आसनसोल के बीएनआर इलाके में बंगाल नंबर की एक कार को पकड़ा इस गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था लेकिन जांच में पता चला कि यह पुलिस की गाड़ी नहीं थी जब गाड़ी में बैठे कपिल बर्मन और स्वप्निल शर्मा से पूछताछ की गई तो वह इस बात का कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए कि पुलिस अधिकारी ना होते हुए भी उनकी गाड़ी में पुलिस का स्टिकर क्यों लगा हुआ था इस पर पुलिस ने दोनों को फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह गाड़ी किसकी है और गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर क्यों लगा हुआ था












