पंजाबी मोड़ फांड़ी की तत्परता से गांजा लदा ट्रक जब्त दो हिरासत में भारी मात्रा में गांजा बरामद:
1 min read
रानीगंज :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से इस क्षेत्र को अपराध मुक्त करने की तमाम कोशिश की जा रही हैं कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले सभी थाना और फांड़ी प्रभारी अपराध और अपराधियों पर नकेल करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस कड़ी में आज रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस को उस वक्त एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली जब मेदिनीपुर के बेल्डा से बीरभूम के दुबराजपुर जा रही मछली लदी एक ट्रक को इन्होंने पकड़ लिया। ट्रक से लगभग 2 क्विंटल के आसपास गांजा बरामद किया गया पुलिस ने ट्रक के चालक शुभंकर और खलासी अभिजीत को हिरासत में लिया उनसे पता चला कि यह ट्रक बेल्दा से दुबराजपुर की तरफ जा रहा था हालांकि चालक और खलासी यह नहीं बता पाए कि दुबराजपुर में किसके पास ट्रक ले जाया जा रहा था उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ एक फोन नंबर दिया गया था। उन्होंने बताया कि उनको पता नहीं था कि ट्रक में मछली के नीचे गांजा लोड किया गया है। ट्रक के चालक शुभंकर ने बताया कि ट्रक के मालिक का नाम राजू है और वह कंटाई का रहने वाला है












