मंडल रेल प्रबंधक ने आसनसोल स्टेशन पर ‘रिएक्टास’ प्रणाली का उद्घाटन किया:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री चेतना नंद सिंह ने आज आसनसोल स्टेशन के क्रू लॉबी में रिएक्शन एनालाइजर-कम-टाइमिंग सिम्युलेटर एडवांस्ड सिस्टम (रिएक्टास) का उद्घाटन किया। रिएक्टास एक उन्नत प्रशिक्षण प्रणाली है, जिसका उद्देश्य लोकोमोटिव ड्राइवरों की प्रतिक्रिया और निर्णय लेने की क्षमताओं में सुधार करना है, विशेष रूप से उच्च-तनाव और आपातकालीन स्थितियों में। वास्तविक ट्रैक स्थितियों का अनुकरण करके, यह ड्राइवरों को नियंत्रित वातावरण में सिगनल, बाधाओं और अप्रत्याशित ट्रैक खतरों के लिए सुरक्षित और प्रभावी प्रतिक्रियाओं का अभ्यास करने में सक्षम बनाता है। यह पहल ड्राइवरों की सुरक्षा और तैयारियों के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है।
रिएक्टस के उद्घाटन के बाद श्री सिंह ने भीड़ प्रबंधन व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करते हुए 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस का गहन निरीक्षण किया। यात्री सुरक्षा और आराम पर जोर देते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेन में अक्सर होने वाली अत्याधिक यात्री संख्या को प्रबंधित करने और सुचारू रूप से चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मौजूद रणनीतियों की समीक्षा की।
अपने निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने ट्रेन की बैठने की क्षमता की भी जांच की और यह आकलन किया कि क्या यह यात्रियों की मांग को पूरा करती है, खासकर व्यस्ततम समय (पीक ऑवर्स) के दौरान। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यात्रियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए ट्रेन में सफाई मानकों की समीक्षा की। समग्र यात्रा अनुभव को बढ़ाने के लिए आसनसोल मंडल के लिए सफाई के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना एक प्रमुख प्राथमिकता बन गई है।
तदुपरांत, नामित शाखा अधिकारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेन में लागू किए गए सुरक्षा उपायों का मूल्यांकन किया, जिसमें आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रोटोकॉल और आवश्यक संरक्षा उपकरणों की उपलब्धता शामिल थी। उनके निरीक्षण ने सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और निरापद यात्रा उपलब्ध कराने के लिए मंडल के सक्रिय दृष्टिकोण पर जोर दिया।












