प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में छठ व्रतियों को बांटी गईं छठ सामग्रियां:
1 min read

आसनसोल :आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ शिल्पांचल में भी जोर-शोर से तैयारीयों का सिलसिला शुरू हो गया है। अगर आसनसोल में छठ की बात करें तो प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में ली क्लब द्वारा प्रभु छठ घाट पर छठ के बारे में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति है जो नहीं जानता हो प्रभु छठ घाट पर मनाए जाने वाले छठ की महिमा पूरे देश में फैली हुई है आज कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में छठव्रतियों के लिए छठ सामग्री का वितरण किया गया यहां पर 11 प्रकार की सामग्रियों का वितरण किया गया।

कल्ला प्रभु छठ घाट पर कृष्णा प्रसाद द्वारा तकरीबन 5000 श्रद्धालुओं को छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों का वितरण किया गया इस मौके पर जब हमने कृष्णा प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है कल्ला के प्रभु छठ घाट पर छठ महोत्सव का यह 47वां साल है हर साल वह पूरी श्रद्धा के साथ ली क्लब के सदस्यों के सहयोग से छठ का पालन करते हैं इस साल भी यहां पर पुरी श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा आज तकरीबन 5000 छठ व्रतियों को छठ सामग्री का वितरण किया गया उन्होंने कहा कि छठ आस्था का वह पर्व है जिसमें सभी लोग पूरी श्रद्धा के साथ सम्मिलित होते हैं और वह खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि छठ मईया के आशीर्वाद से उन्हें छठव्रतियों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वह 7 तारीख को प्रथम अर्घ्य के समय कल्ला प्रभु छठ घाट पर आएं और पुण्य के भागीदार बनें












