डीआरएम चेतनानंद सिंह ने किया ट्रैफिक जिम्नेशियम काली पूजा पंडाल का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के ट्रैफिक जिम्नेशियम काली पूजा का आज उद्घाटन किया गया आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह और उनकी पत्नी इस मौके पर उपस्थित थे इसके अलावा आसनसोल रेलवे डिवीजन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी यहां पर थे चेतनानंद सिंह ने अपनी पत्नी के साथ संयुक्त रूप से ट्रैफिक जिम्नेशियम काली पूजा का उद्घाटन किया पिछले 70 वर्षों से यहां पर काली पूजा का आयोजन किया जाता रहा है आज चेतनानंद सिंह और उनकी पत्नी ने काली पूजा का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर पूजा अर्चना भी की पंडाल में पुरोहित ने पूजा अर्चना करवाई इसके बाद पूजा कमेटी की तरफ से चेतनानंद सिंह और उनकी पत्नी को फूलों का गुलदस्ता और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। यहां पूजा प्रांगण में ही डीआरएम की पत्नी द्वारा तुलसी का पौधा लगाया गया। पूजा प्रांगण में एक काल्पनिक मंदिर का निर्माण किया गया है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। आपको बता दें कि ट्रैफिक जिम्नेशियम काली पूजा पंडाल में मां काली की जो मूर्ति बनाई जाती है उसकी भी एक खासियत है पिछली तीन पीढ़ियों से यहां पर अनिल पाल का परिवार ही मूर्ति का निर्माण करता आ रहा है। अन्य किसी भी मूर्तिकार को ट्रैफिक जिम्नेशियम काली पूजा की मूर्ति का निर्माण करने की अनुमति नहीं है। पूजा आयोजकों को उम्मीद है कि हर साल की तरह इस साल भी काल्पनिक मंदिर और मां काली की मूर्ति को देखने भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे












