लालगंज में पुलिस वाहन और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर दो घायल:
1 min read
आसनसोल :गुरुवार रात आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत लालगंज इलाके में पुलिस की गाड़ी और एक ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी पसर गई और उन्होंने पुलिस गाड़ी के पास आकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया घटना की सूचना पाकर आसनसोल उत्तर थाना से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया घटना की वजह से आसनसोल गौरांडी मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया












