shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जमीन को लेकर ममेरे भाई बहन में आरोप प्रत्यारोप का दौर मामला पंहुचा अदालत में:

1 min read

कुल्टी : नियामतपुर इलाके के रहमान पाड़ा निवासी फरहा नाज़ नामक एक महिला ने अपने मामा के बेटे जावेद बारी पर आरोप लगाया है कि उसने बिकी हुई जमीन का पावर एग्रीमेंट बनाकर उन्हें 6 लाख तीस हजार रुपए का चुना लगाया। फरहा नाज़ ने बताया कि उनके भाई जावेद बारी नियामतपुर अंतर्गत रहमान पाड़ा में रहते हैं। जावेद आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय का ग्रुप डी कर्मचारी है। फरहा नाज़ ने आरोप लगाया कि उनके भाई की सिलीगुड़ी में कुछ जमीन है। उन जमीनों की देखरेख के लिए जावेद ने फरहा से यह कहकर अनुरोध किया कि उनका एक्सिडेंट हो गया है कमर में समस्या है और उनको निगम की नौकरी से छुट्टी भी नहीं मिलती। फरहा ने कहा कि जावेद ने उनसे ऐसा कहकर 6 लाख रुपए देने को कहा और कहा कि वह फरहा के नाम पर जमीन का पावर एग्रीमेंट कर देंगे जिससे वह जमीन को बेचने में मदद भी कर सकती है। इससे दोनों का फायदा होगा। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए फरहा ने अपने गहने बेचकर और कर्ज लेकर जावेद को 6 लाख तीस हजार रुपए दे दिए। इस बात का फरहा के पास प्रमाण भी है। 2024 के सितंबर में जमीन का पावर एग्रीमेंट भी फरहा के नाम बना दिया गया। इसके बाद जब फरहा जिस 38 डेसिमल जमीन के लिए भाई को पैसे दिए थे उसके लिए वह ग्राहक की तलाश में जुट गईं तो उनको पता चला कि उसी जमीन का पावर एग्रीमेंट जावेद ने मार्च महीने में ही सिलीगुड़ी के सेवक रोड इलाके के रहने वाले वीरेंद्र सिंह सबेरवाल के नाम कर दिया था । वीरेंद्र सिंह ने अप्रैल में ही उस जमीन को बेच भी दिया था। इसके बाद जब फरहा ने अपने भाई जावेद से पूछा कि उन्होंने अपनी ही बहन के साथ इस तरह की ठगी क्यों की और झूठ बोलकर पैसे क्यों लिया तो उसने कहा कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की है और ना ही उन्होंने फरहा के साथ किसी प्रकार का पावर एग्रीमेंट किया है जावेद ने उल्टा फरहा पर आरोप लगाया कि उसने जाली कागजात बनाकर सिलीगुड़ी की उस जमीन के 38 डिसमिल का फर्जी पावर एग्रीमेंट बनाया और इस तरह से वह लोगों को ठग रही है हालांकि फराह का कहना है कि जो पावर एग्रीमेंट बना है वह सही है उसने कहा कि अगर जावेद को पैसों की जरूरत थी तो वह उनसे सीधे तौर पर मांग सकते थे इस तरह से अपनी ही बहन के साथ धोखाधड़ी करना उचित नहीं हुआ अब फराह का कहना है कि किसी भी कीमत पर वह अपने पैसे अपने भाई से वसूल कर ही रहेगी इसके लिए अगर उसे कानून का भी दरवाजा खटखटाना पड़े तो वह करेगी दूसरी तरफ जावेद बारी ने फरहा के नाम पर 38 डेसिमल जमीन का फर्जी पावर एग्रीमेंट बनाकर लोगों को ठगने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वही फरहा ने भी जावेद बारी पर जिस जमीन को बेचा जा चुका है उसी जमीन का धोखे से पावर एग्रीमेंट बनाकर उनसे 6 लाख 30 हजार ठगने का आरोप लगाकर अदालत में मामला दर्ज किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page