shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एक बार फिर जामबाद गांव में भु धसान की घटना से लोगों में आतंक पुनर्वास की उठ रही है मांग:

1 min read

आसनसोल :जामबाद गांव में भु धसान की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया बार-बार हो रहे इस तरह की घटनाओं से इलाके के लोग काफी दहशत में है और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं घटना के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बहुला ग्राम पंचायत सदस्य कृष्णा भुईयां ने बताया कि बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही है जिससे यहां के लोग काफी डरे हुए हैं और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड प्रबंधन की तरफ से इस पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की जा रही है और इलाके के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह ही दो जगह पर जमीन धस गई 4 साल पहले ऐसे ही एक घटना में एक महिला जमींदोज हो गई थी। इसके अलावा और भी मौकों पर इस तरह की घटनाएं हुई है लेकिन कंपनी प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है और यहां के लोगों को पुनर्वास देने के बारे में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि जब जामबाद जीसीपी की बुनियाद डाली जा रहे थे तब पहले चरण में कुछ इलाकों के लोगों को पुनर्वास दिया गया जामबाद मोड़ क्षेत्र के लोगों को दूसरे चरण में पुनर्वास देने की बात कही गई थी लेकिन आज तकरीबन 25 साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इस क्षेत्र के लोगों को पुनर्वास नहीं मिला है उन्होंने साफ कहा कि अगर जल्द से जल्द यहां के लोगों को पुनर्वास नहीं मिला और इस समस्या से यहां के लोगों को निजात नहीं दिलवाई गई तो इलाके के लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page