shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कोलकाता में जुनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन का समर्थन करते हुए आसनसोल में आईएमए दफ्तर के सामने आसनसोल के वरिष्ठ डॉक्टरों का प्रतीकात्मक रिले अनशन:

1 min read

आसनसोल :कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश के साथ राज्य भर के जूनियर डॉक्टर भी लगातार आंदोलन पर हैं। पीछले कुछ दिनों से कोलकाता में जूनियर डॉक्टर आमरण अनशन पर हैं। उनकी दस सूत्री मांगों के समर्थन के वह यह अनशन कर रहे हैं। आज आसनसोल में भी कुछ सीनियर डॉक्टर सेन रेले रोड पर स्थित आईएमए दफ्तर के सामने प्रतीकात्मक रिले अनशन पर बैठे। इनमे आसनसोल के प्रख्यात डॉक्टर बिरेश्वर मंडल डॉक्टर एन जी मुखर्जी डॉक्टर जे मुखर्जी डॉक्टर पार्थ प्रतिम दास डॉक्टर जय शंकर साहा सहित इस शहर के कुछ वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित थे। इनका कहना था कि जिस तरह से आरजी कर में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई उसके खिलाफ जूनियर डॉक्टर पूरे प्रदेश के लोगों के साथ-साथ आंदोलन कर रहे हैं और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं इसके बाद पूरे राज्य में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जूनियर डॉक्टरों की 10 मांगे हैं जिनके समर्थन में वह अनशन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह मांग डॉक्टरों की अपने स्वार्थ के लिए नहीं है वह लोगों के हितों को सुरक्षित करने के लिए इन मांगों के समर्थन में अनशन कर रहे हैं और उन्हें जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में आज आसनसोल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक तरीके से रिले अनशन करने का फैसला लिया उन्होंने कहा कि आसनसोल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने यह फैसला लिया है कि कल तीन डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल कोलकाता जाएगा और इन डॉक्टरों के इस आंदोलन को समर्थन करने के लिए अनशन मंच पर उनके साथ बैठेगा और उन्हें आर्थिक रूप से कुछ मदद दी जाएगी क्योंकि किसी भी आंदोलन को आगे ले जाने के लिए पैसों की जरूरत होती है और इसी को देखते हुए कल यह कदम उठाया जाएगा उन्होंने कहा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर जो आंदोलन कर रहे हैं वह लोगों के हितों की रक्षा के लिए कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगा दी है इतने दिन अनशन करने की वजह से कई डॉक्टरों की शारीरिक हालत बिगड़ चुकी है लेकिन फिर भी वह अपनी मांगों के समर्थन में अनशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page