मेला प्रांगण में गोलीबारी की घटना से सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के डिपोपाड़ा दुर्गा मंदिर के सामने मेला प्रांगण में गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया घटना की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है घटना से इलाके के लोग काफी दहशत में है स्थानीय राजू दास नामक एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है बताया जा रहा है की घटना के बाद से ही राजू दास इलाके से फरार है आपको बता दें कि शनिवार देर रात आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत डिपो पाड़ा दुर्गा मंदिर के निकट मेला प्रांगण में मेले के एक दुकानदार के साथ सामान की खरीदारी को लेकर राजू दास के साथ बहस हुई आरोप है कि इसके बाद राजू दास ने आव देखा न ताव बंदूक निकालकर गोली चला दी बताया जा रहा है कि राजू दास ने कई राउंड गोलियां चलाई












