shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज थाना की तरफ से चोरी के सामानों को बरामद कर असली मालिकों को दिए गए वापस:

1 min read

रानीगंज :रानीगंज थाना की तरफ से थाना प्रभारी विकास दत्ता के नेतृत्व में आज रानीगंज थाना में एक कार्यक्रम के जरिए पिछले कुछ समय से रानीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं में चोरी हुई थी चीजों को बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया गया। आपको बता दें कि जिन चीजों को आज लौटाया गया उनमें स्कूटी साइकिल मोटरसाइकिल एक चनाचूर फैक्ट्री की कुछ मशीनें कुछ लोगों के घरों के खिड़की दरवाजे एक मंदिर में हुई चोरी के कुछ सामान आदि थे। आज रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता के नेतृत्व में इन चीजों को उनके असली मालिकों को वापस किया गया इस बारे में रानीगंज थाना प्रभारी ने कहा कि रानीगंज थाना की तरफ से आज पीछले कुछ समय में चोरी हुए सामानों को उनके असली मालिकों को वापस किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि यह पुलिस का नियमित कार्य है जो किया गया। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अनुरोध किया कि अगर वह घर में ताला लगाकर कहीं बाहर जा रहे हैं तो स्थानीय थाने को खबर दें या फिर अपने मोहल्ले में ही सुरक्षा का कोई इंतजाम करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रानीगंज थाना की तरफ से जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रानीगंज थाना के पास है उनको त्योहारों के मौसम में लॉकअप में रखा गया था जिस वजह से सितंबर महीने में चोरी की एक भी घटना नहीं घटी उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है लेकिन जनता को भी कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि इन घटनाओं में अपराधियों को पकड़ा भी जा चुका है और‌ उन्हें अदालत में पेश भी किया जा चुका है। वही जब हमने अपने-अपने सामान वापस पाने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए दुर्गा पूजा का बहुत बड़ा उपहार है और इसके लिए उन्होंने रानीगंज थाना को धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page