धेमोमेन कोलियरी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, होटल ताज की तर्ज पर बना है पंडाल:
1 min read


आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी धेमोमेन इलाके में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है आज इस पूजा का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां वार्ड पार्षद संजय नोनिया रोहित नोनिया विनोद साव सहित इस क्षेत्र के तमाम नागरिक उपस्थित थे । इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए संजय नोनिया ने कहा कि पिछले 53 वर्षों से यहां पर धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आया है इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है यहां पर ताज होटल की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर बजट 30 लाख रुपए के आसपास है। संजय नोनिया ने कहा कि यहां पर पिछले 53 वर्षों से लगातार धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है इस साल भी यहां पर स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ताज होटल के तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है उनको उम्मीद है कि हर साल की तरह इस साल भी इस जिले के तमाम इलाकों से श्रद्धालु आएंगे और मां के दर्शन करेंगे इसके साथ ही इस पूजा पंडाल को भी देखेंगे उन्होंने कहा कि यहां पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं लेकिन प्रशासन और पूजा आयोजन से जुड़े वॉलिंटियर्स की वजह से कोई परेशानी नहीं होती और उनको पूरी उम्मीद है कि इस साल भी श्रद्धालुओं के देखभाल में कोई समस्या नहीं होगी












