आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से खेला गया डांडिया:
1 min read

चांदा :चांदा में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल न सिर्फ बच्चों के शिक्षा के प्रति गंभीर है बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के संस्थापक सचिन राय डायरेक्टर मीता राय और डायरेक्टर गौरव राय तथा इस स्कूल का पूरा प्रबंधन सक्रिय रहता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में विभिन्न त्योहारों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इस समय पूरे देश में नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है।

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में भी नवरात्रि के अवसर पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के संस्थापक सचिन राय डायरेक्टर मीता राय तथा गौरव राय ने स्कूल के शिक्षक कर्मचारी विद्यार्थी और विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ मिलकर डांडिया उत्सव मनाया यहां पर सभी ने मिलकर नवरात्र के पावन अवसर पर डांडिया खेला और आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के प्रांगण में एक अविस्मरणीय माहौल का सृजन किया इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है बंगाल में रहने वाला हर व्यक्ति दुर्गा पूजा से वाकिफ है वहीं इस समय नवरात्र भी चल रहा है गुजरात में नवरात्र के अवसर पर धूमधाम से डांडिया खेला जाता है आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन की हमेशा कोशिश रहती है कि यहां के बच्चों को पूरे देश की संस्कृति के बारे में जानकारी मिले और इसका सबसे अच्छा उपाय है भारत के त्योहारों को मिलजुल कर मनाना उन्होंने कहा कि भारत में इतनी विविधता है जितनी और कहीं पर नहीं है इसलिए आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के बच्चों को भारत की संस्कृति और धरोहर के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते रहते हैं वहीं मिता राय ने भी इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है ऐसे में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भारत के विरासत के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसीलिए आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन की तरफ से हमारे देश के इन महान त्योहारों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान करने के लिए और इन त्योहारों को किस तरह से मनाया जाता है यह बताने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं वही गौरव राय ने कहा कि आज के इस आयोजन में स्कूल प्रबंधन से जुड़े सभी व्यक्ति उपस्थित थे इनके अलावा स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक भी यहां पर मौजूद थे सभी ने मिलजुल कर डांडिया का आनंद उठाया












