14 नंबर वार्ड में टीएमसी प्रत्याशी उत्पल सिन्हा के बैनर फाड़ने का लगा भाजपा पर आरोप, भाजपा ने किया इंकार:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 14 नंबर वार्ड के टीएमसी प्रत्याशी उत्पल सिन्हा ने आरोप लगाया की भाजपा द्वारा उनके बैनर को ब्लेड से काट दिया गया है उन्होंने बताया कि कल भाजपा प्रत्याशी आरसीआई के निकट बाउरीपाड़ा में चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां जब स्थानीय लोगों ने उनसे यह सवाल किया कि कोरोना काल में वह कहां थे या रैकेट एंड कोलमैन कारखाना बंद हो गया तो भाजपा ने क्या किया इस पर भाजपा प्रत्याशी ने जवाब दिया कि यहां तो शराब और पैसे के एवज में चुनाव में मतदान होता है उत्पल सिन्हा ने आरोप लगाया कि ऐसा कहकर भाजपा प्रत्याशी ने पूरे एक समाज का अपमान किया है इसके जवाब में बावरी पाड़ा के कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने भाजपा प्रत्याशी को वहां से चले जाने के लिए कहा हालांकि उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं में भाजपा प्रत्याशी के इस बयान के लिए काफी नाराजगी है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा स्थानीय कुछ युवाओं को बरगला कर उनसे इस तरह के कृत्य करवा रहे हैं जो सर्वथा अनुचित है उन्होंने कहा कि प्रशासन से स्थानीय लोगों ने ही इस मामले की शिकायत की है हालांकि जब हमने इस संदर्भ में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष टीएमसी के बैनर पोस्टर फाड़ने की हिम्मत भाजपा करेगी यह सोचना भी बेवकूफी है वहीं उन्होंने कहा कि टीएमसी का यही काम है वह लोगों को डराते हैं धमकाते हैं पुलिस का भय दिखाते है ताकि लोग डर के मारे उनको समर्थन दें उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा भाजपा प्रत्याशी पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह सरासर गलत है और उन को डराने की कोशिश के तहत यह सब किया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को झूठे मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करवाया जाता है












