गोरखपुर और टाटानगर के बीच आसनसोल स्टेशन पर ठहराव के साथ स्पेशल ट्रेन का परिचालन:
1 min read
आसनसोल इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे का लक्ष्य यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन का विकल्प प्रदान करना है। इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग के कारण अक्सर यात्रियों को ट्रेन टिकट हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे ने आसनसोल स्टेशन पर ठहराव के साथ 05012/05011 गोरखपुर-टाटानगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
05012 गोरखपुर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन 17.10.2024 (गुरुवार) और 19.10.2024 (शनिवार) (2 ट्रिप) को गोरखपुर से 19:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी तथा 05011 टाटानगर-गोरखपुर स्पेशल 18.10.2024 (शुक्रवार) और 20.10.2024 (रविवार) (2 ट्रिप) को 14:00 बजे टाटानगर से रवाना होगी और अगले दिन 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के आसनसोल स्टेशन पर रुकेगी।
उक्त ट्रेन में स्लीपर क्लास, वातानुकूलित कोच होंगे।












