रानीगंज थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सर्विस रोड के किनारे से हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार:
1 min read
रानीगंज :रानीगंज थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे सर्विस रोड पर आसनसोल जाने वाले मार्ग पर कल रात 12 बजे के आसपास रानीसाएर अंडरपास के पास एक काले रंग की चार पहिया वाहन को रोका। पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक बंदूक और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस को गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों मिथुन दास उर्फ बाबन तथा लाडला कुमार से पूछताछ में जब जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मिथुन दास उत्तर 24 परगना जिले के नारायणपुर कादीहाटी का और लाडला उत्तर 24 परगना जिले के ही सोदपुर इलाके का निवासी है पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और आज उन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक यह दोनों व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनतई ट्रक हाईजैकिंग डकैती और किडनैपिंग की साजिश रच रहे थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं












