सालानपुर के सिदाबाड़ी से अल्लाडी मोड तक सड़क पर पेबल ब्लॉक लगाने के कार्य को स्थानीय लोगों ने रोका:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर के सिदाबाड़ी से अल्लादी मोड़ तक पीडब्लूडी के पैसे से करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर
पेबल ब्रिक्स से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी सड़क से करीब 2 फीट ऊंची सड़क बनने से बरसाती पानी सड़क के जरिए घरों और दुकानों में घुस रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और गांव के लोगों को में दिक्कत हो रही है उन्होंने कई बार ठेकेदार से सड़क पर 2 फीट गड्ढा खोदकर पेबल ब्रिक्स बिछाने का अनुरोध किया, लेकिन ठेकेदार उनकी समस्या को सुने बिना ही अपने तरीके से काम कर रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने सड़क का काम रोककर विरोध जताया है शुक्रवार को उन्होंने सड़क पर तुरंत 2 फीट का गड्ढा खोदने की मांग की ऐसा नहीं होने पर उनका आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, ठेकेदार कंपनी के सुपरवाइजर ने कहा कि उनके पास सड़क के किनारे नाला निर्माण का भी काम है. इसलिए भले ही अभी थोड़ी कठिनाई हो, भविष्य में उन्हें लाभ होगा












