आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के पंजीकृत पूजा कमेटियों को दुर्गा पूजा आयोजन के अनुदान का चेक दिया गया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाना की तरफ से आज आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के 63 पंजीकृत पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों को राज्य सरकार की तरफ से पूजा आयोजन के लिए दिए जाने वाले अनुदान का चेक प्रदान किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी आसनसोल नॉर्थ थाना के प्रभारी अमित हालदार तथा अन्य ऑफिसर उपस्थित थे यहां पर उत्तर थाना क्षेत्र के पंजीकृत 63 पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों को चेक दिया गया इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों की तरफ से इन सभी पूजा कमेटी के प्रतिनिधियों को राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई और उनके पालन के लिए हिदायत दी गई












