समाज सेवी फिरोज खान के जन्मदिन पर देश विदेश के गणमान्य लोगों ने दी उन्हें बधाई:
1 min read
विशिष्ट समाज सेवी और
एफके ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर फिरोज खान एफके का पहली फरवरी को जन्म दिन था । दो दिन बाद भी दुनिया भर से फ़िरोज़ खान एफके के चाहने वाले उनको बधाई दे रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और बॉलीवुड अभिनेता के साथ-साथ व्यवसायी समुदाय के गणमान्य लोग बधाई संदेश दे रहे हैं.
बधाई देने वाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री श्री जावेद अहमद खान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु श्रीमती मून मून सेन श्री अभिजीत मुखर्जी पूर्व सांसद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के पुत्र श्रीमती प्रिया दत्त श्री प्रेम चोपड़ा श्री इमाद मलिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी , शराफ एक्सचेंज, दुबई, श्रीमती डॉली बिंद्रा भारतीय अभिनेत्री, रियलिटी टीवी श्रृंखला, बिग बॉस 4 श्री राजपाल यादव बॉलीवुड अभिनेता प्रमुख हैं। फिरोज खान को उनके जन्मदिन पर वीडियो, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, दुबई और अन्य देशों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सहयोगी और मित्रों की तरफ़ से भी बधाई के सन्देश मिले हैं। उन्होने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी मित्र शुभचिंतकों और सोशल मीडिया के मित्रों को विशेष धन्यवाद दिया । इनके अलावा और भी कई गणमान्य लोगों ने फिरोज खान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।












