shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक ने ‘राजभाषा प्रदर्शनी’ का किया निरीक्षण:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल मंडल में ‘राजभाषा पखवाड़ा-2024’ के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रेरक ओर मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तृतीय चरण के रूप में आज मंडल रेल प्रबंधक चेतनानंद सिंह के नेतृत्व में ‘राजभाषा प्रदर्शनी-2024’ का आयोजन दामोदर सभाकक्ष में हुआ। यहां इस मंडल के 18 विभागों ने अपने-अपने विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हिंदी में निपटाए गये कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक ने फीता काट कर प्रदर्शनी का विधिवत् उद्घाटन किया।

मंडल रेल प्रबंधक चेतनानंद सिंह ने विभागों द्वारा प्रस्तुत किए गये कार्यों का गहन निरीक्षण किया और विभागों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। डीआरएम ने बेहतर प्रस्तुति देनेवाले कार्मिकों की सराहना भी की। बीच-बीच में उन्होंने उपस्थित विभागीय प्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि हिंदी में काम बढ़ाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने इसके लिए यह भी सुझाव दिया कि अंग्रेजी का पर्याय यदि काम करते समय नहीं मिलता है तो उसके स्थान पर देवनागरी में उसी शब्द को लिख कर काम को आगे बढ़ाएँ।

मंडल रेल प्रबंधक के निदेशानुसार राजभाषा अधिकारी ने राजभाषा अधियनियम की धारा 3(3) के महत्व और इसके अंतर्गत उनके द्विभाषी रूप में जारी करने की अनिवार्यता पर उपस्थित विभागीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। साथ ही उन्होंने संसदीय राजभाषा समिति की निरीक्षण-प्रणाली पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page