आसनसोल के युवा व्यवसायी अग्रेश केडिया ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी विशाल केडिया के सुपुत्र अग्रेश केडिया का आज जन्मदिन है अक्सर देखा गया है कि व्यवसाय से जुड़े धनाढ्य परिवार के बच्चे अपने जन्मदिन के मौके पर बड़े-बड़े होटलों में जाते हैं रेस्टोरेंट में जाते हैं और अपना जन्मदिन अपने दोस्तों के साथ मनाते हैं वह पैसा पानी की तरह बनाते हैं लेकिन उस सेलिब्रेशन में समाज के लिए कोई चिंता नहीं होती है होती है तो सिर्फ अपनी खुशी लेकिन अग्रेश केडिया ऐसा नहीं सोचते वह एक व्यवसाय से जुड़े परिवार से आते हैं धनाढ्य परिवार से आते हैं लेकिन पिता विशाल केडिया और उनके परिवार के जो बड़े बुजुर्ग हैं उनके दिए संस्कारों और आदर्शों पर चलते हुए अनोखे अंदाज में मनाने का फैसला लिया वह बीएनआर के एक बस्ती में पहुंचे और वहां पर अग्रेश केडिया ने तकरीबन 70 जरूरतमंद बच्चों को फूड पैकेट बांटे इस मौके पर फूड पैकेट पाकर इन बच्चों के चेहरे पर जो खुशी देखी गई वह असामान्य थे अग्रेश ने कहा कि उनके लिए जन्मदिन का इससे बढ़िया तोहफा और कुछ नहीं हो सकता था इस मौके पर उनके साथ समीर हुसैन अनिल आदिल मुकीम और गुरमीत सिंह भी मौजूद थे













