दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल में लगा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर:
1 min read
आसनसोल :दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल वासियों के लिए एक इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आकर स्टॉल लगाएंगे और उन चीजों की भी यहां पर उपलब्धता होगी यह ट्रेड फेयर 22 तारीख से लेकर 8 अक्टूबर तक चलेगी इसका आयोजन आसनसोल के पोलो मैदान में प्रतिदिन दोपहर2:00 बजे से रात 8:00 तक किया जाएगा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संतोष गुप्ता ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल के लोगों को देसी विदेशी चीजों को उपलब्ध कराने के लिए इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि इसमें कुल 80 स्टॉल लगाई जा रहे हैं जिनमें से 10 विदेशी स्टॉल है इसके अलावा भारत के अन्य प्रदेशों से भी लोग आकर स्टाल लगा रहे हैं और इसमें घरेलू जरूरत के सभी सामान उपलब्ध रहेंगे इसमें बांग्लादेश की जामदानी साड़ी अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स भारत के अन्य राज्यों के प्रसिद्ध चीजें उपलब्ध होगी फर्नीचर हैंडीक्राफ्ट्स हैंडलूम की चीजें भी यहां पर उपलब्ध होगी उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा उन्होंने आशा जताई के दुर्गा पूजा से पहले लोग जरूर यहां पर आएंगे और उनको देसी विदेशी उत्कृष्ट चीजों का एक बहुत बड़ा मेला देखने को मिलेगा












