shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में दुर्गा पूजा कमेटीयों को प्रदान किए गए राज्य सरकार के चेक :

1 min read

आसनसोल: राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले कुछ सालों से पूरे राज्य में दुर्गा पूजा कमेटी को सरकार की तरफ से पूजा आयोजन के लिए अनुदान दिया जा रहा है इस साल दुर्गा पूजा के लिए प्रदेश की सभी पंजीकृत पूजा कमेटी को 85000 करके अनुदान दिया जा रहा है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बात की घोषणा करते हुए यह भी ऐलान किया था कि अगले वर्ष यह राशि बढ़कर एक लाख रुपये हो जाएगी आपको बता दें कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है और पिछले कुछ वर्षों में दुर्गा पूजा के आयोजन में काफी रौनक बढ़ी है खासकर दुर्गा पूजा में विसर्जन के उपरांत जो कार्निवाल का आयोजन किया जाता है उसे न सिर्फ इस देश बल्कि विदेश के लोग भी काफी प्रभावित हुए हैं।

यूनिसेफ की तरफ से दुर्गा पूजा केआयोजन को स्वीकृति भी दी गई है आज आसनसोल दुगार्पुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रविंद्र भवन में सेंट्रल और वेस्ट जोन के पूजा कमेटियों को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान पूजा कमेटियों को राज्य सरकार द्वारा दी गई अनुदान राशि का ₹85000 का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा कमेटियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।कुछ ही दिनों में पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी इसे लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से आयोजित इस बैठक में आसनसोल दुगार्पुर के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी के अलावा डीएम पोन्नाबलम एस, उपमेयर वसीम उल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, सीएमओएच डा. शेख मोहम्मद युनूस, डीसीपी हेडक्वार्टर डा. अरविंद आनंद, डीसीपी ट्रैफिक पीवीजी सतीश, सेंट्रल ध्रुव दास, आसनसोल दुगार्पुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत सभी थानों के प्रभारी दमकल विभाग के अधिकारी एडीएम सहित पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इनके अलावा जिले के तमाम पूजा कमेटियों के सदस्य भी मौजूद थे। यहां पिछली बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में एक बार फिर से सभी पुजा कमिटियों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। आज की सभा के दौरान कई पुजा कमिटियों को राज्य सरकार की तरफ से पुजा के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि के चेक प्रदान किये गये। बाकी कमिटियों को स्थानीय थानों की तरफ से दिए जाएंगे दमकल विभाग द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि यहां पर दुर्गा पूजा आयोजन से जुड़े सभी लोगों की एक समन्वय बैठक हुई यह सभी लोग दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़े हुए हैं लेकिन इस बैठक में आम जनता सम्मिलित नहीं हो सकी क्योंकि जितने भी विभाग है वह सभी जो मेहनत कर रहे हैं और पूजा कमेटी की तरफ से जो आयोजन किया जा रहे हैं वह आम जनता की सहूलियत के लिए किया जा रहे हैं जिससे कि लोग आसानी से और बिना किसी परेशानी के दुर्गा पूजा का आनंद उठा सके उन्हें ट्रैफिक की कोई समस्या ना हो या पूजा पंडाल में पहुंचकर उन्हें कैसे दिक्कत का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी पुलिस फायर डिपार्टमेंट बिजली विभाग और अन्य विभागों के साझा प्रयास से बहुत अच्छे तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा जिससे कि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उन्होंने भरोसा जताया कि सभी विभागों के सम्मिलित प्रयास से इस बार भी दुर्गा पूजा का सफलतापूर्वक का आयोजन किया जाएगा। वहीं पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने कहा की पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड बिजली विभाग तथा अन्य विभागों के साझा प्रयास से दुर्गा पूजा का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि यहां पर कई सुझाव उठकर तथा अन्य विभागों के साझा प्रयास से दुर्गा पूजा का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि यहां पर कई सुझाव रखे गए हैं प्रशासन की तरफ से जितना हो सकेगा उन सुझावों को अमली जामा पहनाने की कोशिश की जाएगी उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा पूजा आयोजकों के साथ है और जिला प्रशासन भी पूरी तत्परता के साथ पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी प्रयास करेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इसके अलावा भी किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो एसडीओ वीडियो ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से सभी पूजा कमेटी को कुछ जागरूकता मूलक प्रचार करने के लिए सामग्री दी जाएगी जिससे कि लोगों के बीच जागरूकता फैल इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन पहले हो रहा है डेंगू का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए उसे लेकर भी हमें सावधान रहने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page