20 तारीख को लगने वाले एक विशेष फूड लाइसेंस कैंप के बारे में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स सचिव शंभू नाथ झा ने दी जानकारी:
1 min read
आसनसोल :लोगों को अक्सर अपने व्यवसाय के लिए लाइसेंस प्राप्त करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं इसे देखते हुए और आसनसोल में व्यवसाय को बढ़ाने के लिए और नए व्यवसाय को स्थापित करने के मार्ग को और सरल बनाने के उद्देश्य से आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुरोध पर आसनसोल के कल्याणपुर में स्थित सीएमओएच कार्यालय में 20 सितंबर यानी शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से एक विशेष फूड लाइसेंस कैंप लगाया जाएगा इस बारे में आसनसोल टाइम्स को जानकारी देते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि जिन्हें भी फूड लाइसेंस बनाना हो वह अपने साथ अपना आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज का फोटो ले जाए और बेहद आसान तरीके से लाइसेंस बनवा सकते हैं उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी बिचौलिये की जरूरत नहीं होगी। शंभू नाथ झा ने कहा की जो भी फूड लाइसेंस बनाने उस कैंप में जाएंगे वह अपना परिचय आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य के रूप में देना ना भूले इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर फूड लाइसेंस प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो इस 9333109369 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं












