पानी की किल्लत से जूझ रहे 47 नंबर वार्ड के लोगों ने किया पथावरोध:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 47 नंबर वार्ड अंतर्गत बुधा इलाके के चक्रवर्ती लेन के निवासियों ने आज पानी की मांग पर रोड जाम कर दिया। इलाके की महिलाओं का कहना है कि पिछले 4 दिनों से इनको पानी नहीं मिला है जब भी वह इस बारे में इलाके के पार्षद राजेश तिवारी से बात करती हैं तो वह सिर्फ आश्वासन देते हैं कि पानी जल्दी मिलेगा लेकिन पिछले 4 दिनों से उनको पानी नहीं मिल रहा है पानी का नल जो यहां पर खोलता है जब उससे बात की जा रही है उसका कहना है कि पानी खोलने का समय बीत जाने की वजह से वह नल नहीं खोल पा रहे हैं लेकिन पिछले 4 दिनों से जो उनको पानी नहीं मिल रहा है इसकी जवाब देही कौन करेगा। वहीं इलाके के एक और निवासी ने भी बताया कि पिछले चार दिनों से पानी नहीं मिलने से इलाके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि यहां के लोग इतने अमीर नहीं है कि वह पानी खरीद कर पी सके कल रामधनी मोड इलाके में पानी के लिए आंदोलन किया गया था आज यहां पर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कोड़ा पाड़ा में पानी खोल दिया गया है उनको कहा गया था कि 4:30 बजे यहां भी पानी खोल दिया जाएगा लेकिन जब उसके बाद भी
पानी नहीं मिला तब इलाके के लोगों ने रोड जाम कर दिया












