आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स शिविर:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के मुर्गाशाल स्थित ” चेम्बर भवन ” में आसनसोल नगर निगम के द्वारा प्रापर्टी टैक्स का कैम्प लगाया गया था । इस प्रापर्टी टैक्स कैम्प में 10% की अतिरिक्त छुट की घोषणा की गई थी । सुबह 11.30 बजे से कैम्प आरंभ होकर शाम 4 बजे तक चला । इस कैम्प के माध्यम से नगर निगम को 672016 रूपए की अदायगी हुईं । चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भू नाथ झा ने कहा यह एक अच्छी शुरुआत थी । आने वाले दिनों में इस तरह के और भी कैम्प लगायें जायेंगें । कैम्प में अध्यक्ष ओम प्रकाश बागड़िया , अशोक अग्रवाल, रितिक घटक , अमर प्रसाद, सुदीप पंसारी, अनिरुद्ध राय ,तापस राय चौधरी , अशोक मित्रा , आदि उपस्थित थे














