shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

तालपोखरिया के तालाब में गंदगी के कारण गणेश विसर्जन नही होने पर पुर्व भाजपा पार्षद आशा शर्मा ने जताया अफसोस, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा नही दी गई थी निगम को विसर्जन की जानकारी:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के तालपोखरिया इलाके में स्थित एक तालाब में गंदगी के कारण गणेश प्रतिमा का विसर्जन नही हो सका । इसे लेकर भाजपा की पूर्व पार्षद आशा शर्मा ने घटना पर बेहद अफसोस जताया । उन्होंने कहा कि तालपोखरिया के उस तालाब में पूरे आसनसोल की पूजा प्रतिमाओं का विसर्जन होता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। आशा शर्मा ने कहा कि जब वह वार्ड की पार्षद थी तब तालाब की नियमित सफाई की जाती थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। लेकिन अब न तो नगर निगम न ही इलाके की पार्षद का ही इस तरफ कोई ध्यान हैं । उन्होंने कहा कि इसका जवाब नगर निगम को देना होगा कि आखिर तालपोखरियां के तालाब में गणेश विसर्जन क्यों नहीं हो पाया। हालाकि इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी ने कहा कि नगर निगम के पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं थी कि वहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा । अगर जानकारी होती तो जरूर तालाब की सफाई की जाती जैसा की बीसी कॉलेज के पास वाले तालाब लोको टैंक बुधा तालाब की सफाई की गई थी। उन्होंने साफ कहा कि गणेश पूजा के आयोजकों ने निगम से संपर्क नही किया और बताया भी नही कि उस तालाब में विसर्जन होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page