पुलिस डे के उपलक्ष पर वारिया फांड़ी प्रभारी उज्जवल साहा के नेतृत्व में वृक्षारोपण और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read

दुर्गापुर :दुर्गापुर के वारिया फांरी में फांरी अधिकारी उज्जवल सहा के सहयोग से पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस अधीक्षक सुबीर राय भी उपस्थित थे । उन्होंने सभी के साथ मिल कर फांरी कैंपस में आम के पौधों का रोपण किया ।
इस अवसर को और भी स्मरणीय बना दिया छोटे बच्चो के लिए चित्रांकन प्रतियागिता । इस प्रतियोगिता को सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट चित्र को फारी अधिकारी उज्जवल सहा के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए समाजसेवी प्रभात चटर्जी और पार्षद रविन्द्र राम भी उपस्थित रहे।
पुलिस क्या द्वारा किए गए इस सामाजिक काम को सभी लोगों से बहुत सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से पुलिस और समाज में परस्पर समन्वय कायम होगा।












