shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस:

1 min read

आसनसोल :शिक्षक दिवस के मौके पर एसबी गोरई रोड स्थित नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से धूमधाम से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की प्रिंसिपल मीता राय पार्वती ग्रुप के कर्णधार सचिन राय गोरव राय सहित स्कूल के वाइस प्रिंसिपल तथा तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इन सभी बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया साथ ही स्कूल के शिक्षकों द्वारा सचिन राय मीता राय और गौरव राय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की प्रिंसिपल मीता राय ने कहा के शिक्षक दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट तरीके से प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है उन्होंने कहा कि शिक्षा का मानव के जीवन में बहुत महत्व है शिक्षक ही वह व्यक्ति हैं जो माता-पिता के बाद बच्चों को सही राह दिखाते हैं इसलिए इंसान के जीवन में शिक्षक का महत्व शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और आज जब उनके स्कूल के पूर्व छात्र उनसे कहीं मुलाकात करते हैं और उन्हें प्रणाम करके अपना परिचय देकर यह बताते हैं कि आज वह जीवन में प्रतिष्ठित हो पाए हैं और इसके लिए वह उन्हें और नार्थ पॉइंट स्कूल को धन्यवाद देते हैं तब उन्हें लगता है कि एक शिक्षक के तौर पर उनका जीवन सार्थक हो गया उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अच्छा इंसान बनने का कारीगर कहा जाता है और इस कार्य से जुड़कर उन्हें जो आत्मिक खुशी हो रही है उसको वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी वहीं सचिन राय ने भी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान के जीवन में शिक्षा का काफी महत्व होता है और जो व्यक्ति बच्चों को शिक्षित कर रहा है उनको जीवन जीने की राह दिखा रहा है उनका महत्व बहुत ज्यादा होता है उन्होंने कहा कि हमारे देश की परंपरा में भी गुरुओं को भगवान का दर्जा दिया गया है तभी कहा जाता है गुरु: ब्रह्मा गुरु: विष्णु गुरु: देवो महेश्वरा
गुरु: साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page