शिक्षक दिवस पर आसनसोल टाईम्स ने शहर के तीन प्रख्यात शिक्षकों को किया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल टाईम्स की तरफ से शिक्षक दिवस के मौके पर आज आसनसोल के कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आसनसोल टाईम्स के चीफ एडिटर बिरजिस इलाही अंसारी सलाहकार गुरमीत सिंह सुलेखा महतो सब एडिटर बापी बैनर्जी द्वारा नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की प्रिनिपल मीता राय बीबी कालेज के प्रिंसिपल ड अमिताभ बासु तथा
आसनसोल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी की प्रिंसिपल लीशा मिश्र को उत्तरीय ओढ़ाकर तथा सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीता राय ने कहा कि आज शिक्षक दिवस है । शिक्षक समाज निर्माण के कारीगर होते हैं और समाज को अच्छी दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर ही होती है। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। वहीं बीबी कालेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु ने भी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा की वह एक शिक्षक ही है जो समाज में सही गलत की पहचान कराते हैं। लीसा मिश्र ने भी शिक्षक दिवस पर सभी को इस दिन को बधाई दी और कहा की शिक्षक के कारण ही एक शिशु को भविष्य का नागरिक बनने का रास्ता मिलता है।












