आर जी कर मामले में भाजपा की तरफ से बाराबनी बीडीओ दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन:
1 min read
बाराबनी :आर जी कर मामले को लेकर आज पूरे प्रदेश में भाजपा को तरफ से विभिन्न ब्लॉक दफ्तरों के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जिला बीजेपी अध्यक्ष बप्पा चैटर्जी के नेतृत्व में बाराबनी ब्लॉक दफ्तर के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बीजेपी की तरफ से महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ जोरदार तरीके निंदा की गई साथ ही उन्होंने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। बप्पा चैटर्जी ने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी के शासनकाल में महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है उनकी इज्जत पे हाथ डाला जा रहा है एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह इसे रोकने में नाकाम हैं । वहीं महिला डॉक्टर की हत्या के बाद जिस तरह से कोलकाता पुलिस ने मामले को दबाने को कोशिश की और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई उसे देखते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के भी त्यागपत्र की मांग की गई।












