आर जी कर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल ड संदीप घोष को सीबीआई ने किया गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :आर जी कर मामले में पिछले कई दिनों से सीबीआई जांच कर रही थी कोर्ट के आदेश के बाद कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। पीछले 15 दिनों से सीबीआई उनको कोलकाता में सीबीआई दफ्तर बुलाकर पूछताछ कर रही थी। विभिन्न हलकों से यह सवाल उठ रहा था कि सीबीआई उनको गिरफ्तार क्यों नही कर रही। यहां तक कि टीएमसी सांसद अभिषेक बैनर्जी ने भी सवाल किया था कि आर जी कर के पूर्व अध्यक्ष ड संदीप घोष को गिरफ्तार क्यों नहीं करती। आज सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया । हालाकि सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने उन्हें आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। हड़ताल कर जूनियर डॉक्टरों ने उनकी गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की। उनको भरोसा है कि अब महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय मिलेगा












