भाजपा द्वारा 12 घंटे बंगाल बंद को सफल बनाने बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे बर्नपुर स्टेशन:
1 min read
बर्नपुर :आरजी कर की घटना तथा कल इसके खिलाफ के छात्रों के नबान्नो अभियान को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 12 घंटे के बंगाल बंद का आवाहन किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बर्नपुर स्टेशन पहुंचकर नारेबाजी की और रेलवे लाइन पर पार्टी का झंडा गाड़ दिया एक रैली के शक्ल में यह स्टेशन तक पहुंचे और उन्होंने स्टेशन परिसर में भी व्यापक नारेबाजी की और रेलवे लाइन पर पार्टी का झंडा गाड़ दिया इनका कहना था कि जिस तरह से एक मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई और उसके बाद सबुतों को मिटाने की कोशिश में की गई इससे साफ जाहिर होता है कि इसमें टीएमसी कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है इसी वजह से पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल करके असली दोषियों को छुपाने की कोशिश की जा रही थी उन्होंने कहा कि कल जब पश्चिम बंगाल के छात्रों ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा तो उनके साथ पुलिस द्वारा बरबस्ता पूर्ण तरीके से बर्ताव किया गया इसी के खिलाफ बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सुकांतो मजूमदार द्वारा बंगाल बंद का आवाहन किया गया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगाल में महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहा है उसके खिलाफ भाजपा का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी का भी इस्तीफा मांगा












