shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल क्लब में होने वाले चुनाव को लेकर सोमनाथ बिस्वाल ग्रुप में किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल क्लब में होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं आज इसे लेकर एक बार फिर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले वर्तमान अध्यक्ष सोमनाथ विश्वाल और उनकी पूरी टीम ने आसनसोल क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां सोमनाथ विश्वाल ने पत्रकारों को बताया कि इस बार वह फिर से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने वाले हैं लेकिन यह आसनसोल क्लब के लिए चुनाव लड़ने की उनकी आखिरी पारी होगी। उन्होंने घोषणा की की इस बार चुनाव लड़ने के बाद अगले 2 साल बाद जब फिर से आसनसोल क्लब के लिए चुनाव होंगे तब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे उन्होंने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में आसनसोल क्लब में तेजी से विकास हुआ है उन्होंने दावा किया की 105 सालों के इस ऐतिहासिक आसनसोल क्लब में पिछले 4 सालों में जो विकास हुआ है वैसा कभी नहीं हुआ उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के कुछ चुनिंदा उपलब्धियां को गिनाया उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान ही आसनसोल क्लब में 10 फाइव स्टार कैटिगरी के कमरे बनाए गए हैं सैलून और स्पा खोला गया है आइसक्रीम पार्लर डिपार्टमेंटल स्टोर फैमिली रेस्टोरेंट फाइव स्टार किचन दो नए लिफ्ट लगाए गए हैं मैरिज हॉल बनाया गया है स्विमिंग पूल के ऊपर शेड बनाया गया है ऐसे ही अनगिनत कार्यों की सूची उन्होंने पेश की और कहा विकास के इन कार्यों को जारी रखने के लिए ही वह एक और बार चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्होंने कहा कि अगर वह फिर से अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह आने वाले समय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आसनसोल क्लब के सब्सक्रिप्शन को कम करेंगे क्लब में होने वाले क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में क्लब के सदस्यों के अलावा बाहर के किसी भी व्यक्ति को सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी उन्होंने कहा कि आसनसोल क्लब की तरफ से अपनी एक क्रिकेट टीम बनाई जाएगी जो विभिन्न डिविजन स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी उन्होंने कहा कि जब क्लब का 105वां वर्ष मनाया जाएगा सब बॉलीवुड के सितारों को बुलाकर एक बहुत बड़ा जश्न का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा आसनसोल क्लब की पहली मंजिल पर एक इनडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा इसके साथ ही होटल मैनेजमेंट पास किए हुए कर्मचारियों को आसनसोल क्लब में नियुक्ति दी जाएगी क्लब के हुक्का बार को रॉयल फैमिली रेस्टोरेंट में तब्दील किया जाएगा नई मेंबर डायरेक्टरी बनाई जाएगी इसके साथ ही और भी कई कार्य किए जाएंगे जिससे आसनसोल क्लब बुलंदियों को छू सके उन्होंने कहा कि उनके अगले कार्यकाल में उनका जोर आसनसोल क्लब के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने पर होगा इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के सामने एक चिट्ठी पेश की यह पत्र पेश करते हुए उन्होंने कहा कि आसनसोल क्लब के पूर्व सचिव शोभन नारायण बसु का यह त्यागपत्र है जो उन्होंने आसनसोल क्लब के सचिव पद से दिया था लेकिन अब वह यह कहते फिर रहे हैं कि आसनसोल क्लब के अध्यक्ष द्वारा उनको हटा दिया गया है सोमनाथ बिसवाल ने कहा कि आसनसोल क्लब के संविधान के अनुसार अध्यक्ष को यह अधिकार ही नहीं है कि वह उन्हें हटा सके इसके लिए अलग से बैठक बुलानी पड़ती है इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाता है उन्होंने साफ कहा कि शोभन नारायण बसु द्वारा जो बात कही जा रही है वह सरासर गलत है और उन्होंने सचिव पद से व्यक्तिगत कारणों को दर्शाते हुए त्यागपत्र दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page