विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय के जन्मदिन पर होंगे कई सामाजिक कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल तथा पार्वती टीचर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक और चेयरमैन तथा विशिष्ट उद्योगपति और समाज सेवी सचिन राय का 23 तारीख को जन्मदिन है अपनी इस खुशी को सबके साथ साझा करने के लिए सचिन राय ने चांदा स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल परिसर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है इस खास दिन पर रक्तदान नेत्र जांच दंत जांच के शिविर लगाए जाएंगे इसके साथ ही पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा जैसा की विशिष्ट शिक्षाविद सचिन राय हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कुछ ना कुछ नया करते रहना चाहते हैं इसी कड़ी में 23 तारीख को नए स्कूल भवन का शिलान्यास भी होगा और दोपहर के भोजन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा आसनसोल रामकृष्ण मिशन के स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज द्वारा रजत जयंती द्वार का उद्घाटन भी किया जाएगा












