आसनसोल नार्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से किया गया ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है सेफ ड्राइव सेव लाइफ नाम से जो अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है इसे के तहत यहां पर भी लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है और उनको ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए ही सड़कों पर गाड़ियां चलाने के लिए कहा जाता है इसी कड़ी में आज आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से भी एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से बाईपास इलाके में यह जागरूकता अभियान चलाया गया इसके जरिए राहगीरों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई और उनसे अपील की गई कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए ही रास्ते पर वाहन चलाएं












