आसनसोल चैंबर आफ कामर्स की तरफ से मनाया गया देश का स्वतंत्रता दिवस:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यों ने चेम्बर भवन के सामने देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धुमधाम से मनाया । सुबह से ही सदस्यों में उत्साह का माहौल था । सभी ने मिलकर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय के नारे लगाये एवं भारत को अखण्ड रखने की शपथ खायी । सभी सदस्यों ने मिलकर राहगीरों के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई । कार्यक्रम का नेतृत्व सचिव शम्भू नाथ झा कर रहे थे । आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स पश्चिम बंगाल का अग्रणी चेम्बर आफ कामर्स के नाम से जाना जाता है ।












