भाजपा की तरफ से मनाया गया विभाजन विभीषिका दिवस:
1 min read
आसनसोल :14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हुआ था और पाकिस्तान नामक एक नए राष्ट्र का जन्म हुआ था यह विभाजन धर्म के आधार पर किया गया था भाजपा द्वारा 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसे लेकर आज आसनसोल के बी एन आर इलाके में एक विरोध रैली निकाली गई इस विरोध रैली में भाजपा के राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समस्य उपस्थित है इस मौके पर यहां एक जनसभा का भी आयोजन किया गया इस जनसभा को भाजपा के राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं भूल सकता 14 अगस्त 1947 का वह दिन जब धर्म के नाम पर भारत का विभाजन हुआ था और करोड़ों लोग अपने ही देश में परदेसी बन गए थे उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन हुआ था तब भी तुष्टिकरण की राजनीति की गई थी और आज भी तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति को अब चलने नहीं देगी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब का साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास की नीति पर विश्वास करती है और इसी नीति पर चलते हुए नए भारत का निर्माण होगा












